कोन कस्बा का ट्रांसफार्मर जलने से भीषण गर्मी में लोग परेशान,पानी की संकट गहराया

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। स्थानीय कस्बा में लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम जल जाने से कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। पूरी रात लोग गर्मी से बेहाल रहे, वहीं पेयजल संकट ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
ट्रांसफार्मर जलते ही कस्बा के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो जाने से लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से पानी की मोटर भी बंद हो गई, जिससे अधिकांश घरों की टंकियां खाली हो गईं और लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बा में लंबे समय से लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। अत्यधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर पर दबाव बढ़ता गया, जिसके कारण यह घटना हुई।बिजली संकट के चलते कस्बा में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया लोग जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होने की आस लगाए बैठे है,ताकि इस भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सके।वही ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही इस भीषण गर्मी को देखते हुए विभागीय जेई ने तत्काल ही ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
वही बिजली विभाग के जेई गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है उम्मीद है कि मंगलवार शाम या बुधवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment