दुद्धी मे अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। लखनऊ मे पुलिस द्वारा वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मे दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राजपाल के नाम ज्ञापन सौंपा । सुबह बार सभागार मे दुद्धी बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लोचन तिवारी एडवोकेट ने की और इसका संचालन सचिव दिनेश कुमार एडवोकेट ने किया। बैठक में दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय एडवोकेट समेत अनेक वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद थे।
बैठक में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर की गई कथित बर्बरता व लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई और यह प्रस्ताव पारित किया गया कि आज समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों के लिए अदालतों में उपस्थिति नहीं देंगे तथा किसी भी पत्रावली पर प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। साथ ही बैठक में राज्यपाल से निम्न मांगें रखी जाने का निर्णय लिया गया,जिसमें प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं के बैठने के लिए तत्काल चेंबर की व्यवस्था करवाई जाए,लखनऊ में लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा प्रदान किया जाए मांगे शामिल है ।
बैठक के पश्चात दुद्धी बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर कचहरी रोड मार्ग से तहसील परिसर तक मार्च किया और वहां जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दुद्धी एसडीएम निखिल यादव को राज्यपाल के नाम संबोधित लिखित ज्ञापन सौंपा तथा घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एवं दुद्धी बार के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है और न्यायपालिका के संरक्षण के बिना सही रूप से कानूनी कार्य नहीं चल सकता। उन्होंने घायल अधिवक्ताओं के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ तथा मुआवजे की मांग दोहराई।
जुलूस में सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी,दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे,सिविल बार संघ पूर्व अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,जितेंद्र श्रीवास्तव ,रामपाल जौहरी पवन दुबे ,रमेश चंद्र कुशवाहा,आनंद कुमार,दिनेश चंद , रामजी पांडे,आशीष गुप्ता ,अभिनव जायसवाल,रजनीश कुमार सहित दर्जनों वकील शामिल हुए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment