वाणिज्य संकाय में प्रथम अंक लाने पर रमनीत कौर को गुरूद्वारे मे किया गया सम्मानीत।

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र। अनपरा नगर में पिछले सप्ताह मे सीबीएसई के 12वीं के नतीजे की घोषणा होने के बाद अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर में स्थित संट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा रमनीत कौर विरदी ने वाणिज्य संकाय में विद्यालय में 96.4 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान लाकर विद्यालय में टॉप किया। विद्यालय की तरफ से प्रधानाचार्य द्वारा सभी टॉपर बच्चों को बधाई दिया गया। रमनीत कौर के पिता प्रीतपाल सिंह विरदी और मॉ गुरमित कौर विरदी को भी विद्यालय कि तरफ से बधाई दि गई। रवीवार को अनपरा नगर के रेणुसागर में मौजूद गुरूद्वारे मे सिख धर्म से जूड़े लोगो ने रमनीत कौर विरदी के सम्मान एवं बधाई के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे गुरूद्वारे के सचिव दारा सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान रमनीत कौर विरदी के पिता प्रीतपाल सिंह विरदी और मॉ गुरमित कौर विरदी मौजूद रही विक्रम सिंह द्वारा रमनीत कौर को अंग वस्त्र पहना कर वह उपहार भेंट कर बधाई दिया गया इस मौके पर केवल सिंह, इंदरजीत सिंह, मलकीत सिंह अन्य गुरूद्वारे से जूड़े सभी लोगो ने रमनीत कौर के उज्जवल भविष्य की कामना एवं बधाई दी 🙏🙏

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment