मारपीट व जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 03 नफर अभियुक्त 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथिया बरामद-*

---Advertisement---

 चोपन/दोनभद्र  पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः मारपीट व जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 03 नफर अभियुक्त 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथिया बरामद-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*प्रकरणः-*
दिनांक 15.05.2026 को वादिनी श्रीमती जानकी देवी पत्नी रजनीश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि घर के बंटवारे की बात को लेकर उनके भसुर कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनकी पत्नी पार्वती पत्नी कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनके पुत्र रवि विश्वकर्मा पुत्र कृपाशंकर विश्वकर्मा एवं पुत्री मीनू पुत्री कृपाशंकर द्वारा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से वादिनी के पति रजनीश विश्वकर्मा पर हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयीं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 0177/2026 धारा 109(1), 115(2), 191(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 15.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना चोपन पुलिस द्वारा ग्राम पटवध चोपन से घेराबंदी कर मुकदमे से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को समय करीब 19:25 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद धारदार हथिया बरामद की गयी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1. कृपाशंकर पुत्र स्व0 ओमप्रकाश विश्वकर्मा उम्र करीब 51 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. रविशंकर पुत्र कृपाशंकर उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. शशिकांत पुत्र कृपाशंकर उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी का विवरणः-*
* घटना में प्रयुक्त 01 अदद धारदार हथिया।

*गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थानः-*
दिनांक 15.05.2026 को समय करीब 19:25 बजे, ग्राम पटवध चोपन।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 रामफेर यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. का0 शिवम सरोज थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. रि0का0 सत्यम त्रिपाठी थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment