दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे 01 नफर वांछित अभियुक्त को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

रेशमा खानम अनपरा/सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे 01 नफर वांछित अभियुक्त को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 113/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित दुष्कर्म प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 16.05.2026 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मुकेश खरवार पुत्र शिवलाल खरवार निवासी जोगेन्द्रा टोला बोदरहवा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष को कुबरी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मुकेश खरवार पुत्र शिवलाल खरवार निवासी जोगेन्द्रा टोला बोदरहवा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1- अपराध निरीक्षक हरेन्द्र यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2- हे0का0 संजय यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3- मा0का0 फूलमति थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment