चौकी सासन थाना वैढन, जिला-सिंगरौली (म.प्र.)*पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सियाज के. एम. (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रीय सिन्हा (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक राहुल सैयाम के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैंढन के द्वारा गठित टीम के माध्यम से चौकी सासन प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का विवरण-* पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 13/05/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई बिना नंबर के स्वराज ट्रेक्टर 735FE ट्रैक्टर ट्रॉली में ग्राम काम पूर्व टोला मयार नदी से अवैध रेत लोड कर विक्री करने के लिए ग्राम सिद्धीखुर्द शिवपहाड़ी तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम गढहरा रिलायंस कन्वेयर रोड पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान मयार नदी तरफ से स्वराज ट्रेक्टर 735FE नीले सफेद रंग का ट्राली में बालू लोडकर आते दिखाई दिया तो राहगीर गवाहों एवं पुलिस की मदद से ट्रैक्टर को घेरा बंदी कर के ग्राम गडहरा रिलायंस कन्वेयर रोड पर पकड़ा गया तो चालक का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अमर अगरिया पिता मोतीलाल अगरिया उम्रन 24 वर्ष निवासी झांझी टोला चौकी सासन थाना बैंढन जिला सिंगरौली (म0प्र0) का होना बताया ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड रेत के बारे में वैध कागजात मगा गया जो नहीं होना बताया तो आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पटित होना पाए जाने से 1. बिना नंबर का स्वराज ट्रेक्टर 735FE जिसका चेचिस नम्बर MBNCA49NDSTP60780 इंजन नम्बर 2360/SHN39157 को पर समक्ष गवाहों के चालक जगत लाल सकेत पिता दादे राम साकेत उम्र 37 वर्ष निवासी खमरिया चौकी शासन थाना बैढ़न जिला सिंगरौली के कब्जे से विधिवत जप्त कर चौकी परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
*सराहनीय भूमिका -* उनि. संदीप नामदेव (चौकी प्रभारी सासन), सउनि ए. के. पाण्डेय, प्र. आर. अनिल नवेत, आर.557 राहुल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

