सीएचसी दुद्धी का जर्जर बारजा गिरा, बड़ा हादसा टला।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। कस्बा स्थित सीएचसी दुद्धी का जर्जर बारजा जो चिकित्सा अधीक्षक के चैंबर के बाहरी बल्ड बैंक भवन के सामने है रात करीब साढ़े आठ बजे भरभरा कर अचानक गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यदि यह हादसा दिन के समय होता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
आंखों देखा हाल बताते हुए सीएचसी कर्मचारियों ने बताया कि छत का बारजा अचानक भरभरा कर गिर गया। घलीमत रही कि घटना के समय वहां कोई नहीं था। जर्जर अवस्था में पहुंच चुके भवन का यह हिस्सा धराशायी होने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि प्रशासनिक भवन की छत का जर्जर बारजा अचानक गिर गया। सौभाग्य से कोई हानि नहीं हुई। यहां प्रशासनिक स्टॉफ भवन सहित कई निर्माण जर्जर हो चुके हैं। हमने सीएमओ को पत्र देकर मरम्मत की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरे स्तर से जो संभव होगा, वह करेंगे।
स्थानीय निवासियों ने जर्जर भवनों की शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment