रेशमा खानम,,,अनपरा सोनभद्र l अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नं० 11 भरत नगर निवासी एक दलित युवक को पैसा मांगने पर जाति सूचक गाली गलौज ब जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध मे अनपरा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने से दलित युवक का पूरा परिवार भय मे जीने को विवश है l भरत नगर निवासी दीप नारायण बैसवार ने लगभग दो वर्ष पूर्व अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 बल्लभ नगर निवासी देवी प्रमाद शुक्ला के चिकनी चुपड़ी बातो मे फसकर पांच लाख रुपये उधार दे दिया था कि 6 महीने के अन्तराल में पैसा लौटा देगे। परन्तु दो वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के वावजूद देवी प्रसाद पैसा वापस नहीं कर रहा है। 23 दिसम्बर 2025 को दीप नारायण ने अनपरा थाने में शिकायत किया था
जिस पर तत्कालीन इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने 25 जनवरी 2026 तक पैसा वापस कराने का समझोता कराया परन्तु समझोते के चार महीने बाद भी देवी प्रसाद शुक्ला पैसा नहीं लौटा रहा है जिससे दीप नारायण ने 02 मई को अनपरा थाने मे फिर से शिकायत दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र देते हुए बताया कि पैसा मांगने पर जाति सूचक गाली-गलौज व जान से मारने सहित पैसा भूल जाने के लिए धमकी दी जा रही है l परन्तु पुलिस शिकायत कर्ता का प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय टहला रही है l सूत्रों की माने तो देवी प्रसाद ने क्षेत्र के 100 से अधिक लोगो का फर्जी कम्पनी के नाम पर करोड़ो की ठगी किया है जिसमे कुछ युवकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी किये है l इस सम्बन्ध मे अनपरा प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान मे है जांच कर कार्रवाई की जाएगी l
पैसा मांगने पर धमकाने का आरोप, पुलिस नहीं दर्ज कर रही प्राथमिकी
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, May 12, 2026 4:56 PM
---Advertisement---

