मुस्तकीम खान,,,करमा/सोनभद्र भाजपा नेता विपिन तिवारी ने सोनभद्र जिलाधिकारी से मिलकर कर्मा क्षेत्र के किसानों की समस्या से अवगत कराया।।ग्राम पंचायत बहेरा में कुछ मनबढ़ और सरहंग व्यक्तियों के द्वारा सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर नाले को रोक दिया गया है जिससे किसानों के 70 80 बीघा जमीन में पानी भर जाता है पानी के जमाव की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है इस प्रकरण को कई बार अधिकारियों के समक्ष रखा गया लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ किसानों की समस्या को देखते हुए भाजपा नेता विपिन तिवारी ने जिलाधिकारी कार्यकाल पर जिलाधिकारी सोनभद्र से मिलकर समस्या से अवगत कराया वह त्वरित ही कार्रवाई करने की मांग की जिलाधिकारी महोदय ने तुरंत टीम गठित कर जांच कर नाले की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर त्वरित ही कार्रवाई करने का आदेश दिया है

मौके पर बहेरा ग्राम प्रतिनिधि सहीत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे
भाजपा नेता विपिन तिवारी ने सोनभद्र जिलाधिकारी से मिलकर कर्मा क्षेत्र के किसानों की समस्या से अवगत कराया।।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, May 11, 2026 2:01 PM
---Advertisement---

