सोनभद्र *IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किया प्रथम स्थान*
*जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस बनी प्रदेश की नंबर-1 पुलिस*
*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जनपद के 20 थानों ने प्राप्त किये 100 में से 100 अंक*
*शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध कार्यवाही एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का दिखा सकारात्मक परिणाम*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन के IGRS पोर्टल पर माह अप्रैल-2026 में प्राप्त जनसामान्य की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया। परिणामस्वरूप सोनभद्र पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु समय-समय पर अधिकारियों द्वारा IGRS पोर्टल की नियमित समीक्षा की गयी तथा शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को चिन्हित कर उनमें सुधार कराया गया। साथ ही IGRS सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
*जनपद के सभी 22 थानों मे से 20 थानो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनका विवरण निम्नवत है –*
•थाना चोपन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना दुद्धी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना करमा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना बभनी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना अनपरा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना पिपरी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना म्योरपुर ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना जुगैल ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना शाहगंज ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना रायपुर ने 100 में से 98 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना विण्ढमगंज ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना शक्तिनगर ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना रामपुर बरकोनिया ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना मांची ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•महिला थाना ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना हाथीनाला ने 100 में से 99 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना ओबरा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना पन्नूगंज ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना घोरावल ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना रॉबर्ट्सगंज ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना कोन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•थाना बीजपुर ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
*यह उपलब्धि सोनभद्र पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही एवं प्रभावी शिकायत निस्तारण प्रणाली को दर्शाती है।*

