ड्रमनगंज हादसा,सात मृतक परिवारों को मिला सहायता राशि

---Advertisement---

 

दुर्गा प्रसाद/मिर्जापुर ,जिगना। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने ड्रमंडगंज घाटी में बीते 22 अप्रैल को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बोलेरो हादसे में मृत एक ही परिवार के छ: सदस्यों के नाम उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो – दो लाख का चेक प्रदान किया। मुंडन संस्कार के बाद मैहर से लौटने के दौरान हादसा हुआ था। अब परिवार में बस दो भाई माँ और एक बेटी बची है। मध्य प्रदेश के सतना जिले के त्योथर निवासी बुआ प्रियंका पत्नी कमलेश सिंह तथा उसका बेटा कार्तिकेय की भी मौत हो गई थी। एसडीएम सदर ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी माँ और बेटे के वारिशदार के खाते में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो – दो लाख की धनराशि ट्रांसफर किया जा चुका है। इसके अलावा मृत बोलेरो चालक रामपुर हंसवार गाँव निवासी विष्णु सिंह के पिता माता चरन एवं उनके दो भाइयों को 66 हजार 66 सौ का चेक प्रदान किया। एसडीएम सदर ने बताया कि प्रदीप सिंह की पत्नी और बेटे और बेटी की मौत हुई थी। उन्हें छ: लाख तथा उनके भाई अरुण सिंह की पत्नी और बेटा मृत हुए थे। उन्हें चार लाख पंकज सिंह की मौत हुई थी उनकी पत्नी सोनिका को दो लाख का चेक दिया गया। परिवार के नाबालिग बच्चों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 18 साल तक चार हजार महीने की सहायता का फार्म शीघ्र भरे जाने का निर्देश दिया। सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा छानबे विधायिका रिंकी कोल भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज अपना दल के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद,जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह,हेमंत त्रिपाठी,महामंत्री स्वामीनाथ सिंह,मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह,मंडल उपाध्यक्ष मंगला पांडेय,मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष धर्मजीत,फैजान,राममनोहर,मनमोहन सिंह,लवकुश सिंह,श्रीराम सिंह आदि रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment