बग्गा सिंह,,, बीजपुर /सोनभद्र पुलिस की कार्यवाही, 02 माह से फरार डीपी एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (आप०) श्री ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बीजपुर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 05.05.2026 को उ0नि0 शिवमोहन मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/26 धारा 85, 80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तगण, जो विगत लगभग 02 माह से फरार चल रहे थे, की तलाश में दबिश दी गई। उक्त कार्यवाही के दौरान अभियुक्त गिरदावल पुत्र गंगाराम उम्र करीब 45 वर्ष एवं अभियुक्ता नगेसरी देवी पत्नी गिरदावल उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण ग्राम महुली थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को उनके निवास स्थान से दिनांक 05.05.2026 को समय करीब 05:05 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण–*
01. गिरदावल पुत्र गंगाराम उम्र करीब 45 वर्ष
02. नगेसरी देवी पत्नी गिरदावल उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण ग्राम महुली थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
01.श्री राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बीजपुर जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 शिवमोहन बीजपुर जनपद सोनभद्र।
03. का0 कृष्ण कुमार गुप्ता बीजपुर जनपद सोनभद्र।
04. रि0म0का0 प्रियंका बीजपुर जनपद सोनभद्र।
* जनपद पुलिस द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।*

