दुद्धी मे बीईओ को रसोइया बहनो ने सौंपा पत्र।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। न्यूनतम मजदूरी एवं 11 माह के वेतन को लेकर ब्लॉक दुद्धी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइया बहनों ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को एक स्मरण पत्र सौंपा।

रसोइया बहनों का कहना है कि वे वर्ष में 11 माह विद्यालयों में काम करती हैं, लेकिन केवल 10 माह का ही मानदेय मिलता है। इसके अलावा, सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 13,690 रुपये प्रतिमाह होने के बावजूद उन्हें मात्र 2,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, जो आर्थिक शोषण का रूप है।
रसोइया संघ की अध्यक्ष ऊषा साहू व भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की अध्यक्ष ममता मौर्या के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपा गया है । प्रदर्शन में बासमती, चिंता देवी, अकबरी बानो, मानती देवी, विमला देवी, निर्मला, अंजली, मीना देवी, दुर्गावती, सरस्वती देवी, कलावती देवी, भवानी देवी, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी, जमुनी, मजबून, निशा, सविना, रीना, राधिका आदि रसोइया बहनें मौजूद रहीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment