किरबिल में बेकाबू ट्रक घर में घुसा, तीन घायल—एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के विषघरवा टोले में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर मौजूद तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में सहदेव प्रसाद (65) पुत्र हरदयाल, चंपा देवी (45) पत्नी रामाश्रय और विशाल (4) पुत्र रामाश्रय शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद चंपा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल महिला के पति रामाश्रय के अनुसार, सोमवार दोपहर बभनी की ओर से आ रहा ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद सड़क किनारे खड़ा किया गया था। चालक लघुशंका के लिए उतर गया, लेकिन संभवतः हैंड ब्रेक नहीं लगाया। इसी दौरान ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ा और सीधे उनके मकान में जा घुसा, जिससे यह हादसा हो गया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक की तलाश की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment