महिला आरक्षण के समर्थन में निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न होने से क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में गुरुवार को कोन मंडल के तत्वावधान में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विरोध किया।
पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने किया। यह पदयात्रा बाजार व प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंची, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे जिसमें कांग्रेस की आदत पुरानी नारी सम्मान की झूठी कहानी जैसे नारे लिखे हुए थे, जिनके माध्यम से उन्होंने विपक्ष के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम की संयोजिका मंजू देवी रहीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा उपस्थित रहीं। जन आक्रोश विधानसभा संयोजिका राबर्ट्सगंज एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, किंतु विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के कारण इसे पारित नहीं होने दिया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक आंदोलन के लिए भी तैयार हैं।
अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। पदयात्रा के समापन पर महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही महिला आरक्षण बिल पारित नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
इस अवसर पर संजुलता, मीरा पासवान, मीना, रीमा, मंडल महामंत्री मनोज तिवारी, सूर्यभान सिंह, शशि जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment