मुस्तकीम खान,,,सोनभद्र ,शहीदे ए आजम भगत सिंह चेतना संस्था सोनभद्र के तत्वाधान में चाचा नेहरू पार्क राबर्ट्सगंज में शहीद भगत सिंह को भारत रत्न से अलंकृत किए जाने हेतु मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।
हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत सरदार अजीत सिंह भंडारी, सरदार प्रितपाल सिंह शिक्षक नेता इंदु प्रकाश सिंह,शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान विवेक सिंह पटेल युवा सपा नेता, राजाराम दुबे जिला अध्यक्ष चतुर श्रेणी, बृजेश श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, देवानंद पाठक ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश चौधरी जिला संगठन मंत्री सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर अभियान कर भारत रत्न की मांग की क्रांति सिंह अध्यक्ष शहीद ए आजम भगत सिंह ने चेतना संस्था ने कहा की शहीद भगत सिंह देश के करोड़ों नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत है!संयोजक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में चलाया जाएगा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह वास्तव में भारत रत्न के असली हकदार हैं, , इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न की मांग–
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, April 29, 2026 12:00 PM
---Advertisement---

