17 वर्षीय बालिका को जयंत पुलिस ने सीधी (म.प्र.) से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया*

---Advertisement---

 सिंगरौली म.प्र.।**ऑपरेशन मुस्कान के तहत 17 वर्षीय बालिका को जयंत पुलिस ने सीधी (म.प्र.) से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया**पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन, प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति की सतत निगरानी में, थाना प्रभारी विंध्यनगर निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जयंत उपनिरीक्षक अरुण सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत सराहनीय कार्यवाही करते हुए 17 वर्षीय बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*: – दिनांक 19.04.2026 को फरियादिया (परिवर्तित नाम) निवासी जयंत थाना विंध्यनगर द्वारा चौकी जयंत में उपस्थित होकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री (परिवर्तित नाम) मीनाक्षी के बिना बताए घर से कहीं चले जाने एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उक्त सूचना पर चौकी जयंत थाना विंध्यनगर में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष टीम गठित कर निरंतर प्रयास किए गए। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बालिका को देवई थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.) से दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment