*उत्कृष्ट सेवा हेतु निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय का पदक प्रदान*

---Advertisement---

 सिंगरौली (म.प्र.)*आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री द्वारा निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदत्त पदक विधिवत् लगाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर श्री अनिल कुमार पटेल एवं रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विभाग के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

पुलिस विभाग द्वारा इस सम्मान को गौरव का विषय बताते हुए निरीक्षक श्री लाल प्रमोद सिंह को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment