बीजपुर की साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही—पीड़ित को वापस कराए ₹25,000/- रुपये*

---Advertisement---

 

 बग्घा सिंह,,, बीजपुर /सोनभद्र की साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही—पीड़ित को वापस कराए ₹25,000/- रुपये*पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

आवेदक गुरूचरन सिंह निवासी एनटीपीसी कॉलोनी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा ₹25,000/- की साइबर ठगी की गई थी। उक्त संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना बीजपुर की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की गई धनराशि को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक की संपूर्ण राशि ₹25,000/- रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस कराए गए।

🔹 *बरामदगी टीम का विवरण-*
01. श्री राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र
02. उ0नि0 कमलाकांत पाण्डेय थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र
03. का0 सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण, साइबर हेल्प डेस्क थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र
04. म0का0 निहारिका पाण्डेय, साइबर हेल्प डेस्क थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र

*नोट: साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment