*एनसीएल के कृष्णशिला क्षेत्र ने सीएसआर के तहत आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर एवं वितरित की स्वच्छता किट*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,अनपरा/सोनभद्र एनसीएल के कृष्णशिला क्षेत्र ने सीएसआर के तहत आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर एवं वितरित की स्वच्छता किट*नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कृष्णशिला क्षेत्र ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत घड़सडी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, कहरौल में स्वास्थ्य शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं आसपास के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सुमन सौरभ के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर देते हुए स्वच्छता किट का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. निखिल ने विद्यार्थियों में त्वचा संबंधी रोगों एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देते हुए नियमित साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत एवं स्वच्छता किट के उपयोग के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छह मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सुमन सौरभ ने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment