चितरंगी पुलिस की कार्यवाही – हत्या का आरोपी को घटना के 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार*

---Advertisement---

 चितरंगी जिला सिंगरौली म.प्र.*

*चितरंगी पुलिस की कार्यवाही – हत्या का आरोपी को घटना के 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार**अप. क्र.-171/2026 , धारा-103(1) बी.एन.एस.**नाम पता गिरफ्तार आरोपी-* मुन्ना लाल पनिका पिता रामचन्द्र पनिका उम्र 28 वर्ष निवासी सूदा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.)*नाम पता मृतक -* भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल पिता रामभजन कोल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सूदा थाना चितंरगी जिला सिगरौली (म.प्र.)श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सिगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री राहुल कुमार सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में टीम गठित किया जाकर एक टीम को घटना स्थल पर शव पंचनामा कार्यवाही एवं साक्ष्य संकलन हेतु एवं दूसरी टीम को मामले के अज्ञात आरोपी की सायबर सेल सिगरौली से समन्वय स्थापित कर पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया। तथा अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10000/- रुपये का ईनाम उद्धघोषणा किया गया । गठित पुलिस की दोनो टीमो व्दारा वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में अपने कार्यों को लगन व मेहनत से कर पुलिस टीम व्दारा आरोपी मुन्नालाल पनिका पिता रामचन्द्र पनिका उम्र 28 वर्ष निवासी सूदा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) को अपराध क्रमांक 171/2026 धारा-103(1) बीएनएस में आज दिनांक 25/04/2026 को गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण* – मामले में दिनांक 24/04/26 को जरिए टेलीफोन सूचना मिली कि ग्राम सुदा के छंदू कोल पिता रामभजन कोल उम्र 40 वर्ष निवासी सुदा थाना चितरंगी की लाश लुकामन पनिका के घर के पास मृत हालत में पड़ी है की सूचना पर थाना चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंचकर देहाती मर्ग इंटीमेशन एवं देहाती अपराध नालसी का पंजीबध्द किया जाकर मृतक के शव का शव पंचायतनामा कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश पुलिस टीम गठित कर किया गया। मुखबिर की सूचना पर संदेही मुन्नालाल पनिका पिता रामचन्द्र पनिका उम्र 28 वर्ष निवासी सूदा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) से भौतिक साक्ष्य एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के मदद से पूछताछ किया गया दौरान पूछताछ पर पाया गया कि मृतक भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल आरोपी मुन्नालाल पनिका का बिजली कनेक्शन बार बार काट देता था जिससे नाराज होकर आरोपी मुन्नालाल पनिका द्वारा दिनांक 23.04.2026 के दरमियानी रात करीब 12.00 बजे मृतक भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल को लाठी से मारकर हत्या किया गया है। मामले में घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर आरोपी मुन्नालाल पनिका को गिरफ्तार किया जाकर जे. आर. पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

*उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान* – निरी. अनिल कुमार पटेल, थाना प्रभारी नवानगर, निरी. विद्यावारिधि तिवारी थाना प्रभारी गढ़वा, उनि. आर. के. वर्मा, उनि. उमेश कुमारी तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, सउनि. राजेश मिश्रा, सउनि. रामचरण सतनामी, सउनि. रमेश कोल, आर.227 सचिन शुक्ला आर. 190 शिव कुमार पटेल, आर.670 सुभाष पाल, आर.570 दिलीप धाकड़, आर. 99 बीर प्रताप सिह, आर. 749 सौरभ मंजुल, आर.698 सर्वादानंद म. आर. 540 वर्षा पंथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment