सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर रनटोला स्थित जमतिहवा नाला के समीप बुधवार रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद अग्रहरि उर्फ भोला (30 वर्ष) पुत्र विजय अग्रहरि, निवासी म्योरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल आनंद अग्रहरि को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया।

परिजन शव को घर ले आए और घटना की सूचना म्योरपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।

थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि मृतक म्योरपुर कस्बे में वेल्डिंग का कार्य करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment