सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। 14 जून 2026 को सोंदेपुर लोक संस्कृति भवन, नॉर्थ 24 परगना, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) मे उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक रक्तवीर अफसार रज़ा को “नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान साई वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट (SWDT) द्वारा कोलकाता मे आयोजित भव्य समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली के हाथों प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के संबंध मे “साईं वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट”(SWDT) के द्वारा बताया गया कि दुद्धी( सोनभद्र) निवासी अफसार रज़ा 2017 से रक्तदान जागरूकता के लिए काम कर रहे हैं। उम्मीद फाउंडेशन के जरिए अब तक सैकड़ों रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके हैं। खुद 27 बार रक्तदान कर चुके हैं।रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें पहले भी दर्जनों बार राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है।
*SWDT ने कहा*: “अफसार रज़ा रक्तविर एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यक्ति हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण और रक्तदान क्रांति में योगदान के लिए हम उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित करेंगे।”
*उम्मीद फाउंडेशन की मुहिम*:
शहीद भगत सिंह शहादत दिवस जैसे अवसरों पर रक्तदान शिविर लगाकर अफसार रज़ा युवाओं को लगातार रक्तदान से जोड़ रहे हैं। उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गई है। उनका नारा है – “रक्तदान महादान, इससे बड़ा न है कोई दान” ।

