दुद्धी प्रेस क्लब की प्रथम मासिक बैठक हुई सम्पन्न।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मे आज रविवार को दुद्धी प्रेस क्लब गठन होने के उपरांत कार्यकारिणी की पहली मासिक बैठक कई मुद्दों पर चर्चा के बाद सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार सुशील गुप्ता के द्वारा की गई। बैठक मे दुद्धी प्रेस क्लब के रजिस्टर्ड होने पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने प्रशन्नता व्यक्त की और कहा कि दुद्धी प्रेस क्लब हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं जनहित मे काम करेगा। बैठक मे उपस्थित सभी पत्रकारों ने आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस मनाए जाने पर विशेष चर्चा की गई।

पत्रकारों ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर दुद्धी प्रेस क्लब रजिस्टर्ड होने से खासतौर से तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को बल मिलेगा,पत्रकार की सुरक्षा एवं संगठन मे विस्तार पर नए लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया एवं भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था करने जैसी मुद्दों पर विचार -विमर्श किया गया। जिसे कार्यकारिणी ने सहमति दी।इसके उपरांत बैठक में सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओ के समक्ष प्रेस क्लब के गठन एवं उनके क्रियान्वयन को लेकर विस्तार रखी गई जिसे सभी सदस्यों ने सहमति से पास कर दिया। इस मौके पर बैठक मे सुशील गुप्ता पत्रकार , रवि सिंह पत्रकार , रमेश यादव पत्रकार ,इब्राहिम खां पत्रकार , राजा पत्रकार , पप्पू यादव पत्रकार,सेराजुल हुदा पत्रकार, मनीष कुमार पत्रकार सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment