सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र । आज शनिवार की शाम को जपला गांव मे एक व्यक्ति गंभीरा यादव पुत्र स्व. रामखेलावन उम्र 40 वर्ष अपने घर से करीब सात किलोमीटर दूर जंगल में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान बकरियों को एक साईड करते समय पत्थर से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गया ।
खून से लथपथ हालत में किसी तरह घर पहुंचे गंभीरा यादव को देखकर परिजन घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस 102 के ईएमटी पंकज कुमार और विजयलाल तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है। हादसे में गंभीरा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
परिजनों ने बताया कि गंभीरा का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

