रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही, 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा व कार सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

---Advertisement---

 रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र  पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही, 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा व कार सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार (कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹16 लाख)*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा *मम्मी का ढाबा के पास* अर्द्धनिर्मित भवन से दिनांक 18.04.2026 को समय 01:35 बजे 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा, 04 अदद मोबाइल फोन एवं एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार UP 14 CE 6447 के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 303/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. शेर बहादुर उर्फ शेरू यादव पुत्र प्रदीप यादव, निवासी पिण्डोरिया, थाना कटका, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र 26 वर्ष।
2. आकृत उर्फ सचिन पाण्डेय पुत्र रामदयाल पाण्डेय, निवासी अचलीपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष।
3. प्रतीक चौबे उर्फ डम्पी पुत्र नरसिंह चौबे, निवासी भटपुरवा पटखौलिया थिरईपट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र 32 वर्ष।
4. राज दूबे उर्फ मोहित पुत्र अरविन्द कुमार दूबे, निवासी दुबौली पोस्ट अजमलपुर, थाना कटका, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र 20 वर्ष।

*गिरफ्तारी का विवरण:*
दिनांक – 18.04.2026
समय – 01:35 बजे
स्थान – मम्मी का ढाबा के पास अर्द्धनिर्मित भवन, वहद ग्राम लोढ़ी (लगभग 05 किमी दक्षिण)

*बरामदगी का विवरण:*
1. 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा
2. 04 अदद मोबाइल फोन
3. 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार (UP 14 CE 6447)
*(कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹16 लाख)*

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. नि0 रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 अमरजीत यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
7. का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव, एसओजी टीम।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment