दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से संबंधित मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

---Advertisement---

 

ओबरा/सोनभद्र *दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से संबंधित मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार—सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वाला आरोपी दबोचा गया* जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा *श्री सदानन्द राय* के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

थाना ओबरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-290/25 धारा 69, 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट* से संबंधित फरार अभियुक्त *राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष* को दिनांक 16.04.2026 को समय 23:10 बजे *थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी के सामने ओवरब्रिज हाईवे (कानपुर रोड)* से दिल्ली भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*प्रकरण*
पीड़िता द्वारा थाना ओबरा पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त द्वारा उसके निजी फोटो एवं वीडियो अपने पास रखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप एवं फेसबुक) के माध्यम से उसे तथा उसके परिजनों/रिश्तेदारों को भेजकर वायरल किया गया। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा पुनः वायरल करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना ओबरा पर उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष

*बरामदगी*
1. एक अदद वीवो मोबाइल फोन

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 संतोष कुमार पटेल, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. का0 अरुण कुमार यादव, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment