सिंगरौली (म.प्र.)*चौकी खुटार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटार थाना टोला में एक मकान में आग लगने की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल संबंधित पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव के नेतृत्व में डायल-112 एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।
उक्त आगजनी की घटना में मकान स्वामी रामरेखा पटेल, निवासी ग्राम खुटार, थाना टोला का घर प्रभावित हुआ, किन्तु समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई एवं बड़ा हादसा टल गया।
इस सराहनीय कार्यवाही में सऊनि मनीष सेन, आरक्षक अभिषेक कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी, डायल-112 पायलट अवनीश दुबे, रामभवन शाह, समाजसेवी अंश कुमार सोनी एवं फायर ब्रिगेड टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, जिससे समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।*

