रेशमा खानम,,शक्तिनगर/सोनभद्र आज दिनांक 10 /4/ 2026 को थाना शक्ति नगर प्रांगण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दुबे के नेतृत्व में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर होने वाले कार्यक्रम से संबंधित कार्यक्रम की आयोजक गण,थाना क्षेत्र शक्तिनगर के सम्मानित नागरिक गण,डीजे संचालकों, की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में 14 अप्रैल क़ो होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया।
प्रशासन की तरफ से सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों क़ो बताया गया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं उल्लास पूर्ण माहौल में त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 14 अप्रैल को थाना शक्ति नगर पर आयोजित रक्तदान शिविर के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गयी।
आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर होने वाले कार्यक्रम से संबंधित कार्यक्रम
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 10, 2026 8:48 PM
---Advertisement---

