शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र पुलिस की कार्रवाई — 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल अवैध रूप से परिवहन करते हुए जब्त *

---Advertisement---

रेशमा खानम,,,शक्तिनगर/, जनपद सोनभद्र पुलिस की कार्रवाई — 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल अवैध रूप से परिवहन करते हुए जब्त *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे मय पुलिस बल एवं पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी श्री अखिलेश कुमार तिवारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खड़िया (बोदरा बाबा के पास) से एक पिकअप वाहन संख्या UP64CT5897 को चेक किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 04 प्लास्टिक ड्रम में प्रत्येक में लगभग 200 लीटर डीजल (कुल 800 लीटर) तथा 01 प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 30 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ, जिसे बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध खरीद-फरोख्त हेतु परिवहन किया जा रहा था। उक्त बरामदगी के संबंध में पूर्ति निरीक्षक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*🔹 बरामदगी का विवरण:*
पिकअप वाहन संख्या – UP64CT5897
04 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक में लगभग 200 लीटर डीजल) – कुल 800 लीटर डीजल
01 प्लास्टिक जरीकेन – लगभग 30 लीटर पेट्रोल

*🔹 बरामदगी करने वाली टीम:*
01. श्री कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
02. श्री अखिलेश कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी, सोनभद्र।
03. हे0का0 राजेश यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 मुनीष यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment