*गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति (कार व स्कूटी) कुर्क,*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र *गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति (कार व स्कूटी) कुर्क,*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे की रिपोर्ट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई है।
अभियुक्त सुनील भारती पुत्र शिवमंगल, निवासी निमियाटाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष द्वारा स्वयं एवं अपने सहयोगियों के माध्यम से अवैध हेरोइन का व्यापार करते हुए तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गई।
जिसके विरुद्ध थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 78/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा बिना किसी वैध आय के स्रोत के आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने एवं अपनी पत्नी के नाम से चार पहिया वाहन (स्विफ्ट डिजायर) संख्या UP64BA-9536 (मूल्यांकन लगभग ₹6,90,000/-) तथा स्कूटी संख्या UP64BE-0459 (मूल्यांकन लगभग ₹90,000/-) क्रय की गई है।
उक्त तथ्यों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र महोदय द्वारा उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त दोनों वाहनों को कुर्क/जब्त किया गया है।

*अभियुक्त का विवरण:*
सुनील भारती पुत्र शिवमंगल, निवासी निमियाटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष।

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:*
(1) मु0अ0सं0 43/2024 धारा 8/21/29 NDPS Act, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
(2) मु0अ0सं0 44/2024 धारा 8/21 NDPS Act, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
(3) मु0अ0सं0 78/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्ध समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
(4) मु0अ0सं0 20/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र

*जब्त की गयी सम्पत्ति का विवरण:*
(1) चार पहिया वाहन (स्विफ्ट डिजायर) संख्या UP64BA-9536 (मूल्यांकन ₹6,90,000/-)
(2) मो0सा0 स्कूटी संख्या UP64BE-0459 (मूल्यांकन ₹90,000/-)

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment