*जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा मा० न्यायालय दुद्धी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा-*

---Advertisement---

 

सेराजुल होदा/दुद्धी/सोनभद्र आज दिनांक 04.04.2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा मा० न्यायालय दुद्धी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा समग्र सतर्कता का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखा जाए, प्रत्येक आगंतुक की सतर्कता से निगरानी की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही न्यायालय परिसर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आमजन एवं न्यायिक प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment