रेशमा खानम/अनपरा,,सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष श्री सरजू बैसवार जी के अनपरा एवं शक्तिनगर मण्डल में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य, ऐतिहासिक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र, बुके एवं जयघोष के साथ श्री बैसवार जी का अभिनंदन किया।

आगमन उपरांत श्री बैसवार जी ने माँ ज्वालामुखी मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, संगठन की निरंतर मजबूती तथा जनकल्याण की कामना की।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और संगठन भावना के साथ करेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“जन-जन का विश्वास, संगठन की शान — सरजू बैसवार जी का अनपरा-शक्तिनगर में भव्य स्वागत”
“माँ ज्वालामुखी का आशीर्वाद लेकर संगठन सेवा के नए संकल्प के साथ आगे बढ़े”

