विकास खण्ड करमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पगिया में प्रधानाध्यापक का हुवा विदाई समारोह

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान,,करमा सोनभद्र विकास खण्ड करमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पगिया में गुरुवार को अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक मौलाना हिफाजत हुसैन का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र/छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि ए, बी, एस, ए, बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि मौलाना हिफाजत हुसैन कुशल वक्ता, मृदुभाषी, एवं कर्त्तव्य निष्ट थे।इनके अंदर विभिन्न परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता थी। पूर्व शिक्षक संघ के मण्डल अध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने कहा कि मौलाना हिफाजत हुसैन 6जनवरी 1995से 31मार्च 2026तक के शिक्षा के सफर में दर्जनों विद्यालयों का निर्माण करवाने में सहयोग किया। 31साल में शिक्षा,खेल, को आगे बढ़ाने में मदद की। अवकाश प्राप्त शिक्षक बाबू राम सिंह ने कहा कि हर शिक्षक को अपनी गरिमा बनाकर रखना चाहिए जिससे उन्हें समाज में सम्मान मिल सके। मो, आरिफ ने शायरी पेश करते हुए कहा कि भूल न जाना हमें आप याद बनाए रखना। सैयद अनवर हुसैन ने शायरी पेश करते हुए कहा कि दुनिया उदास लगने लगी तेरे बगैर, दर्जन भर शिक्षकों एवं ए, बी, एस, ए,ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वर्तमान प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर धीरेन्द्र पति तिवारी, रविभूषण सिंह, राजनरायन मिश्र, रविंद्र बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, एस, एन, वर्मा, वकील अहमद, सुशील यादव आशीष निरंजन, शरीफ अहमद, ज्ञान देवी, समेत दर्जनों शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment