आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस मनाने पर निर्णय ले कर कार्ययोजना तैयार किया गया,

---Advertisement---

सोनभद्र ,,आज किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी के कार्यालय पर, जिला महामंत्री किसान मोर्चा व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री नारसिंह पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश दुबे जी रहे बैठक में विविध संगठनात्मक विषयों पर व्यापक विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की गई और आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस मनाने पर निर्णय ले कर कार्ययोजना तैयार किया गया, बैठक का संचालन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी व जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा श्री अनूप तिवारी ने किया और 6 अप्रैल के कार्यक्रम का संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री उमाशंकर सिंह जी को तय किया गया, बैठक को संबोधित करते हुवे श्री ओमप्रकाश दुबे जी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुवे हमे निचले स्तर तक जमीन के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना पड़ेगा भाजपा का स्थापना दिवस पर हम सभी पूरी ऊर्जा के साथ मिशन 2027 का बिगुल फूंकेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा जी, जिला मंत्री अभय दुबे जी, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव जी, पूर्व महामंत्री चतरा विनय श्रीवास्तव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुपुर सुनील पटेल जी, अचल सेठ जी आदि उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment