कोन अस्पताल में महिला व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग को लेकर जन आंदोलन तेज

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोन अस्पताल में महिला डॉक्टर व हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग को लेकर जन आंदोलन तेज हो गया है। रविवार को राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम पंचायत खेतकटवा चौराहे पर जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने किया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई।
अभियान के उपरांत खेतकटवा चौराहे से विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने पैदल मार्च करते हुए “अस्पताल में महिला डॉक्टर और हड्डी रोग विशेषज्ञ नियुक्त हो” जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। पूरे क्षेत्र में जनसमर्थन और नारों की गूंज देखने को मिली।
इस दौरान आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि लगभग दो लाख की आबादी को आज भी इलाज के लिए 70 किलोमीटर दूर मुख्यालय जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की भारी हानि होती है। उन्होंने बताया कि एक मरीज के साथ आने-जाने में करीब 600 रुपये का खर्च आता है, जबकि उपचार का खर्च अलग से होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अस्पताल में आवश्यक डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सड़क निर्माण की तरह इस मांग को भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया ने इसे जनता की जायज लड़ाई बताते हुए इसे और मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में विकास कुमार गौड़, सत्यनारायण पटेल, चंद्रशेखर पटेल, प्रदीप भारती,श्यामा पटेल,राम विश्वास,रामनाथ पटेल,गजाधर पटेल,रामबदन,देवदत्त,गुलज़ारी देवी,सविता देवी,जसोदा देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment