विन्ध्यनगर, जिला-सिंगरौली (म.प्र.)
हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, विन्ध्यनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। श्री मनीष खत्री (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली, श्री सर्वप्रिय सिन्हा(भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री उमेश प्रजापति नगर पुलिस अधीक्षक विन्य् क नगर के मार्गदर्शन में मिली कामयाबी ।
जप्त माल का विवरण- 01 नग चांदी के गदा का बना हुआ बिस्किट, 01 नग चांदी का मुकुट, दान पेटी के सिक्के एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं लोहे का सब्बल कुल कीमती करीब 200000=00रूपए
घटना विवरण- दिनांक 10.02.2026 को फरियादी संदीप कुमार मिश्रा पिता विशंभर प्रसाद मिश्रा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्रीनहट कालोनी थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) का जो थाना विन्ध्यनगर में रिपोर्ट लेख कराया कि मैं हनुमान मंदिर ग्रीनहट कालोनी का पुजारी हूँ। दिनांक 09.02.2026 को मै रात 09.00 बजे मंदिर का दरवाजा में ताला बंद करके विश्राम गृह में सो गया था दिनांक 10.02.2026 को सुबह 05.30 बजे मंदिर में साफ सफाई करने गया तो देखा कि मंदिर के मेन गेट का ताला कुंडी टूटा हुआ था मंदिर का गेट खुला था अंदर जाकर देखा तो हनुमानजी का चांदी का पुराना गदा वजनी करीबन 3-4 सौ ग्राम व चांदी का पुराना मुकुट बजनी दो-ढाई सौ ग्राम तथा दान पेटी नहीं था कोई अज्ञात चोर मंदिर का ताला कुंडी तोड़कर अंदर घुसकर रात में चोरी कर ले गया है दान पेटी बाउण्ड्री के बाहर टूटी पड़ी है व उसमें रखा नगदी रकम नहीं है । सूचना पर धारा 331(4), 305ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु एक टीम गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा घटना दिनांक से थाना क्षेत्र में लगे प्रमुख सीसीटीवी कैमरों, पूर्व से चोरी के प्रकरणों के आरोपियों से पूंछतांछ, संदिग्धों से पूंछतांछ करने एवं आसपास मुखबिरों को सक्रिय करने पर कुछ दिन पूर्व से मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि ग्राम गहिलगढ़ पूर्व के 02-03 लड़के चांदी के सामान बेचने के फिराक में हैं जिसकी सूचना पर संदेही संजय शाह को अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ किया गया जो अपने अन्य साथी संजय वर्मा एवं संदीप वर्मा के साथ दिनांक वक्त घटना को लेबर गेट के पास बने हनुमान मंदिर में चोरी करना स्वीाकार किए एवं चोरी किया गया चांदी का गदा को एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर सोनी कटरा बैढ़न में गोलू सोनी के दुकान में बिक्री कर देना बताया जिस पर आरोपी गोलू सोनी से पूंछतांछ करने पर चांदी का गदा खरीदना स्वीकार किया तथा उसे गलाकर चांदी का बिस्किट बना देना बताया जिसे अपने पास रखा था जिसे बरामद किया गया है । आरोपीगणों से मशरूका 01 नग चांदी के गदा का बना हुआ बिस्किट, 01 नग चांदी का मुकुट, दान पेटी के सिक्के 298 रूपए एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व लोहे का सब्बल कुल कीमती करीब 200000=00 रूपए का बरामद कर जप्त किया गया आरोपी को आज दिनांक 24.03.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसे जेल भेजा गया है । मामले में फरार एक अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा किए गए उक्त बरामदगी पर भक्तगण एवं आम जन मानस द्वारा सराहना की गई ।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी- (01) संजय शाह पिता रामसेवक शाह उम्र 25 वर्ष
(02) संजय वर्मा पिता सूरज वर्मा उम्र 25 वर्ष
(03) संदीप वर्मा पिता छोटेलाल वर्मा उम्र 26 वर्ष तीनों निवासी ग्राम गहिलगढ़ पूर्व थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका–निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक 330 मुनेन्द्र राणा, पंकज सिंह, विजय खरे, अरूणेन्द्र पटेल, आरक्षक मनोहर देवड़ा, आरक्षक भोले लोधी, अशोक कुशवाह का सराहनीय योगदान रहा ।

