अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक भागने में सफल, जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी 

पुलिस ने सुखदेव पहलवान तिराहे के पास से अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीस सदस्यों को बोलोरो व बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

आजमगढ़. शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामियाबी मिली। पुलिस ने सुखदेव पहलवान तिराहे के पास से अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीस सदस्यों को बोलोरो व बाइक के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शहर कोतवाल व आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने अलग अलग टीमों का गठन किया था।

शुक्रवार की शाम चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा चैराहा स्थित अस्पताल से चोरी हुई बाइक व एक बोलेरो से चोर किसी अन्य घटना के फिराक में हैं। पुलिस टीम सक्रिय हुई और पहलवान तिराहे पर घेरकर चोरी की बाइक व चोरी में प्रयुक्त बोलोरो के साथ तीन बदमाशों को गिफ्तार कर लिया। पुलिस को चकमा देकर एक बदमाश भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी दी जा रही है। पकड़े गए युवकों में विश्वजीत उर्फ मखन्चु, जितेंद्र सिंह निवासी जिगरसंडी थाना जहानागंज एवं शिवांशु उर्फ रितिक सिंह मशीरपुर थाना देवगांव का निवासी है।
क्राइम जासूस”ब्रेकिंग न्यूज़” आजमगढ़

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment