अपडेट:सीमेंट की सीट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा,चालक समेत दो की दर्दनाक मौत

By:

On: Saturday, June 20, 2020 4:07 PM

---Advertisement---

अपडेट:सीमेंट की सीट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा,चालक समेत दो की दर्दनाक मौत

 चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड की घटना

सलखन(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)सोनभद्र।मारकुंडी घाटी मे एक बार फिर ट्रक हादसा हुआ है इस हादसे मे चालक व खलासी की मौत हो गयी है घटना शनिवार की सुबह तकरीबन नव बजे की है बताया जाता है की चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे सीमेंट की सीट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे लदे सीमेंट के सीट के निचे दबने से चालक व खलासी की दर्दनाक मौत हो गयी। जनपद जोनपुर के सतहरिया से सीमेंट की सीट लाद कर ट्रक बैढन- मध्य प्रदेश के लिए चली थी।जैसे ही उक्त ट्रक शनिवार की सुबह तकरीबन 9 बजे जैसे ही चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड पर उतरते समय ट्रक अनियंत्रित होकर खाई मे जा गिरी इस दुर्घटना में चालक व खलासी ट्रक मे लदे सीमेंट के सीट के निचे दब गयें।यह घटना देख राहगीरों समेत पास के बस्ती मे हडकंप मच गया, सूचना पर फौरी तौर पर पहुंचे चौकी प्रभारी गुरमा प्रमोद कुमार यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक के सीमेंट सीट के निचे दबे चालक अजहरुद्दीन(28) पुत्र कूतबूद्दीन नि0ग्राम बड़होर थाना बभनी को तत्काल एम्बुलेंस मंगवाकर जिला चिकित्सालय भेज दिया वही दुसरे खलासी मिथून कुमार(18) पुत्र रूद्द प्रसाद निवासी बड़होर थाना बभनी के शव को दो घंटे के कडी मकश्द के बाद सीमेंट की सीट हटाकर बाहर निकाल कर

पोस्टमार्डम हाउस भेज दिया।वही गंभीर रूप से जख्मी चालक अजहरुद्दीन की हालत नाजुक देखते हुए एम्बुलेंस से वाराणसी रिफर कर दिया किंतु रास्ते मे मौत हो गयी।वही पुलिस दोनो शवों को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा कर अंत परीक्षण कराने की कार्रवाई कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment