प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी मे कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वेटर व लर्निंग आउट कम प्रगति पत्र वितरण

By:

On: Saturday, November 7, 2020 4:14 PM

---Advertisement---

प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी मे कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वेटर व लर्निंग आउट कम प्रगति पत्र वितरण

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी मे कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वेटर व लर्निंग आउट कम प्रगति पत्र वितरण हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल उदय चंद्र राय के द्वारा मिशन नारी शक्ति के तहत इस सत्र में सेवानिवृत्त हुई आँगनबाड़ी बिस्मिल्ला खातून सहायिका उर्मिला व जोखनी को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी व एसआरजी संजय मिश्र ,विनोद कुमार के द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। स्वेटर पाकर बच्चे काफी खुश हुए। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को प्रोत्साहित किया कि वो ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए लग जाये। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी एसआरजी व एआरपी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कौसर जहां सिद्दीकी ने किया। उक्त अवसर पर एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी, मिथिलेश द्विवेदी, अखिलेश सिंह, अविनाश शुक्ला तथा शिक्षक सरफराज अहमद, राजेश सिंह, सुनील माथुर, रामप्रसाद, परम शीला आदि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now