औषधि निरीक्षक के औचक निरीक्षण से दवा व्यवसायियों में हड़कंप

By:

On: Saturday, November 7, 2020 2:16 PM

---Advertisement---

औषधि निरीक्षक के औचक निरीक्षण से दवा व्यवसायियों में हड़कंप

मेडिकल स्टोरों का धड़ाधड़ गिरे शटर

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र:शनिवार को औषधि निरीक्षक सोनभद्र संदीप गुप्ता ने जरहां क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरो व झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर छापा मारा ।ड्रग इंस्पेक्टर की इस कार्यवाही से पूरे क्षेत्र के मेडिकल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया । अवैध रूप से संचालित कई मेडिकल स्टोर व झोलाछाप डॉक्टर अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा कर फरार हो गए ।
औषधि निरीक्षक संदीप गुप्ता ने बताया कि आई जी आर एस पर शिकायत के तहत उन्होंने यह कार्यवाही किया उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र में अवैध मेडिकल का कारोबार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी विदित हो कि डोडहर, बीजपुर व जरहां सहित पूरे क्षेत्र में अवैध दवाइयों का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है मामला चाहे नशीली दवाइयों का हो या अवैध रूप से मेडिकल संचालन पर प्रशासन की निगाह नहीं पड़ती है मेडिकल का लाइसेंस किशी और बी फार्मा डिग्री धारियो का लगाकर दवा व्यवसाई लाइसेंस बनवा कर क्षेत्र में कर रहे मेडिकल स्टोर संचालन आखिर ऐसे दवा संचालकों पर विभागीय अधिकारियों की अंकुश कब लगेगी क्षेत्र की जनता को नहीं मालूम क्षेत्र में आते हैं लेकिन अंजान बने अधिकारी चले जाते हैं कौन है जिम्मेदार ! कब होगी ऐसे दवा संचालकों पर कार्रवाई ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now