संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध ने लगाई फांसी, हुई मौत

By:

On: Saturday, November 7, 2020 12:12 PM

---Advertisement---

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध ने लगाई फांसी, हुई मौत

सोनभद्र::चुर्क चौकी क्षेत्र के सिध्दी खुर्द गांव में एक वृद्ध ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गांव के बाहर बाग में खड़े पेड़ से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया वही मृतक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया गया चुर्क चौकी क्षेत्र के सिध्दी गांव निवासी राम किशुन पुत्र नन्हकू उम्र 70 वर्ष ने गांव के ही एक बाग में खड़े पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ग्रामीणों द्वारा मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया गया मृतक के दो पुत्र हैं। वृद्ध की फांसी पर झूलते हुए शव की खबर ग्रामीणों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतार लिया और चुर्क पुलिस को सूचना दिए चुर्क चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया पुलिस को प्रथम जांच में मौके पर प्वाइजन की शीशी भी मिली

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now