नाई संघर्ष मोर्चा के गठन को लेकर नाई समाज ने की बैठक

By:

On: Saturday, November 7, 2020 11:40 AM

---Advertisement---

नाई संघर्ष मोर्चा के गठन को लेकर नाई समाज ने की बैठक
चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया)शनिवार को नवयुवक नाई महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर में स्थित काली मंदिर के संस्कार भवन परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान सांगठनिक मजबूती का आह्वान करते हुए वक्ताओं ने नाई समाज के अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया व नाई समाज के जननायक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने पर विचार किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बलिराम ठाकुर ने नाई समाज को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग मुख्य धारा से भटक रहे हैं। जरूरत है लोगों को जागरुक कर समाज के उत्थान में सहयोग करने की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि नाई समाज विकास की राह से अभी भी कोसों दूर है। राजनीतिक दलों ने अब तक सिर्फ इन्हें छलने का कार्य किया है। आगे कहा कि बिरादरी के उत्थान के लिए आवश्यक है कि आपसी एकता कायम कर हक के लिए संघर्ष किया जाए तथा समाज के कमजोर वर्ग के साथ ही अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने का कार्य कार्यकर्ता करें, जिससे संगठन को गतिशील बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज हम एक नहीं होंगे तो नाई समाज के लोग शोषण से उबर नहीं सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। इस मौके पर शैलेन्द्र ठाकुर,मैनेजर शर्मा, विनोद शर्मा, छात्र नेता दीपू शर्मा, सुरेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, आकाश शर्मा ,चंदन कुमार, पंकज शर्मा, कमलेश ठाकुर, विवेक ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, भीम ठाकुर, संजय ठाकुर, सुनील शर्मा ,अमरेश शर्मा, रमेश शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now