जिला कारागार में नियमों को दरकिनार कर बंदियों को राहत पहुंचाने के मामले का पर्दाफाश,मचा हड़कंप

By:

On: Saturday, November 7, 2020 2:01 AM

---Advertisement---

जिला कारागार में नियमों को दरकिनार कर बंदियों को राहत पहुंचाने के मामले का पर्दाफाश,मचा हड़कंप

एक साल में दो मोबाइल नंबर पर 13,672 बार अलग-अलग बात

सोनभद्र(हाजी सलीम हुसैन)जिला कारागार में नियमों को दरकिनार कर बंदियों को राहत पहुंचाने के एक मामले का पर्दाफाश होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चोपन के गुरमा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध हार्डकोर आरोपित ने जेल में रहते हुए एक साल में दो मोबाइल नंबर पर 13,672 बार अलग-अलग बात की है। यह रिपोर्ट मऊ जिले के घोसी से सांसद अतुल राय के बलात्कार केस में पूर्व सीओ भेलूपुर वाराणसी अमरेश कुमार सिंह ने अपनी जांच आख्या में दी है।

जिला कारागार में अंगद राय नामक बंदी सजा काट रहा है। वाराणसी जनपद के भेलूपुर सर्किल के पूर्व सीओ अमरेश की जांच आख्या में चौंकाने वाली बात सामने आई है। इसके अनुसार गुरमा जिला कारागार में निरुद्ध अंगद राय ने एक वर्ष के दौरान जेल में रहते हुए दो मोबाइल नंबरों से 13,672 बार अलग-अलग लोगों से बात की है। आइपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने जांच आख्या के आधार पर अविलंब कार्रवाई की मांग शासन से की है। आइपीएस ने जेल से इस प्रकार खुलेआम फोन का उपयोग करने के मामले में अंगद राय तथा उसे सुविधा देने वालों के खिलाफ भी कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद जेल प्रशासन की नींद उड़ गई है। जेल का कोई भी अधिकारी किसी तरह का बयान देने से कतरा रहा है। यह भी बताने से गुरेज किया गया जिला कारागार में अंगद राय कब आया और वह किन-किन प्रकरणों को लेकर सजा काट रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now