शांति भंग की धारा में3का चालान
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास कॉलोनी पर गुरुवार को सामान की खरीदारी करने गए जिग्गड़ निवासी बरबसपुर से कुछ लोगों ने मारपीट कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बरबसपुर गांव के रहने वाले जिग्गड़ ने तहरीर देकर बताया था कि वह घुवास कॉलोनी पर सामान खरीदने के लिए गये थे कि वहीं पर संतोष गुड्डू रामप्यारे तथा रामा ने उनके साथ मारपीट की थी जिसमें वह घायल हो गए। और मामले में आरोपित घुवास कॉलोनी के रहने वाले संतोष, गुड्डू तथा रामा को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

