समानता दल की हुई बैठक
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: राष्ट्रीय समानता दल की एक आवश्यक बैठक गुरुवार की शाम खुटहां स्थित विधानसभा कार्यालय पर हुई। जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के संसदीय बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश प्रसाद कुशवाहा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। विंध्याचल मंडल अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि सतीश प्रसाद की कोरोना से मौत हो गई है।उनके निधन से बिहार एवं देश की अपूर्णीय क्षति हुई है।शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।गुरुप्रसाद, श्यामधनी, हंसलाल, प्रदीप नारायण, कमलेश मौर्या, सुदामा सिंह, अवधेश, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे

