शराब तस्करी में वांछित दो अपराधियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By:

On: Friday, November 6, 2020 10:26 AM

---Advertisement---

शराब तस्करी में वांछित दो अपराधियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने 2019 में पिकप से 72 पेटी शराब की थी बरामद
बीजपुर(बग्घा सिंह)स्थनीय पुलिस ने लम्बे समय से वांछित दो अपराधियों को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह महुली तिराहे से गिरफ्तार कर गैंगेस्टर की करवाई करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार समल सिंह पुत्र कंवल सिंह निवासी पथरी थाना श्रीनगर सरगुजा, छतीसगढ़ और हुकुमचंद पुत्र देवनाथ गौड़ उदयपुर थाना उदयपुर सरगुजा, छतीसगढ़ को कई मामले में बीजपुर पुलिस तलाश कर रही थी कि शुक्रवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक एस बी यादव मय हमराह मौके पर पहुँच कर दबिश दी तो लम्बे समय से वांछित दोनों अपराधी पुलिस के हत्थे लग गए। गिरफ्तार समल सिंह, और हुकुमचंद को थाने लाकर दोनो पर गैंगेस्टर की करवाई करते हुए दोनो को जेल भेजने की करवाई की गयी।प्रभारी निरीक्षक के साथ हमराह टीम में आरक्षी अरबिंद चौरसिया, सुधाकर यादव सामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now