पराली जलाए जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By:

On: Thursday, November 5, 2020 3:49 PM

---Advertisement---

पराली जलाए जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घोरावल (सोनभद्र) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अहरौरा गांव में पराली जलाए जाने के मामले को लेकर उस गांव के क्षेत्रीय लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्रीय लेखपाल राम लोटन ने गुरुवार को कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि अहरौरा ग्राम पंचायत के राजीन गांव में एक बीघा दस बिस्वा की जमीन पर पराली दिलाई गई। पुलिस ने बताया कि लेखपाल के मुताबिक अहरौरा गांव के राधारमण और कनेटी के बबलू मोर्य ने पराली जलाई है। बबलू मौर्या ने राधारमण की जमीन को लेकर खेती की थी। पुलिस ने लेखपाल राम लोटन की तहरीर पर बुधवार की रात कनेटी गांव निवासी बबलू मौर्या तथा अहरौरा निवासी राधारमण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now