धान की खलियान में लगी आग, हजारों का नुकसान

By:

On: Wednesday, November 4, 2020 3:59 PM

---Advertisement---

धान की खलियान में लगी आग, हजारों का नुकसान

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र: कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में बुधवार को दोपहर बाद धान की खरई में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की धान की फसल खाक हो गई। परेशान हाल आदिवासी किसानों ने मुआवजा की मांग की है। सूचना पर राजस्व कर्मियों की टीम क्षति का आकलन कर रही है।दुम्हान गांव के भुरसाटोला गांव निवासी विक्रम गोंड़ एवं उसके परिवार के अन्य लोग सप्ताह भर से खेत में खड़ी धान की फसल को काटकर मड़ाई कराने के लिए खलिहान में रखा था। इस बीच बुधवार को अबूझ हाल में उसमें आग लग गई। जब तक लोग माजरा समझ कर कुछ बचाव में करते आग पूरी फसल के साथ ही बगल में रामप्रसाद के पुवाल तक फैल गई। तमाम प्रयास के बाद विकराल रूप ले चुकी आग पर जब तक ग्रामीण काबू पाते, वह पूरी तरह जल कर खाक हो गई थी। प्रधानपति राम सुरेश कुशवाहा ने तत्काल मामले से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को फसल बीमा दुर्घटना का लाभ दिलाने की मांग की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now