*तहसील दिवस में फरियादियों के द्वारा कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े,3 का निस्तारण,6 मामलो के लिए टीम गठित कर निस्तारण करने के लिए दिये निर्देश*

By:

On: Tuesday, November 3, 2020 1:30 PM

---Advertisement---

*तहसील दिवस में फरियादियों के द्वारा कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े,3 का निस्तारण,6 मामलो के लिए टीम गठित कर निस्तारण करने के लिए दिये निर्देश*

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:आज तहसील दिवस आयोजन दुद्धी तहसील सभागार कक्ष में आयोजित हुआ। जिसमें कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें तीन शिकायतें प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और 6 शिकायती प्रार्थना पत्र का संयुक्त टीम बनाकर त्वरित जांच कर निस्तारण करने के लिए भेजा गया। दुद्धी क्षेत्र में शिकायती प्रार्थना पत्र में भूमि संबंधी विवाद घरेलू हिंसा आदि मामले प्रमुखता से समाधान दिवस में सामने आए।। आज की तहसील दिवस की

अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दुद्धी श्री रमेश कुमार व साथ में पुलिस उपाधीक्षक रामाशीष यादव ,के द्वारा किया गया, इस मौके पर समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग नगर पंचायत ,ग्राम विकास राजस्व विभाग ,पुलिस प्रशासन वन विभाग आदि संबंधित विभागों से उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद रहे साथ में उप निरीक्षक वंश नारायण यादव, संतोष कुमार सिंह, इनमामूल हक, सुधीर कुमार मनीष कुमार द्विवेदी आदि पुलिसकर्मी सहित कई विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now